गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष समेत आठ विधायक भाजपा में होंगे शामिल

गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद शेट तनावड़े ने भी कहा है कि कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल होने वाले हैं। हालांकि उन्होंने कांग्रेस से आने वाले विधायकों की संख्या बताने से इनकार कर दिया। इस खबर के बाद से ही तटीय राज्य की राजनीति में चर्चाएं जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि इन विधायकों ने अपने फैसले के बारे में असेंबली स्पीकर को बता दिया है, जो फिलहाल दिल्ली में हैं और बुधवार शाम तक गोवा आ सकते हैं। फिलहाल विधानसभा परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा सरकार की आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली थी, उसे भी टाल दिया गया है। जुलाई में भी की थी कोशिश, पर फेल हो गया था प्लानइससे पहले जुलाई में भी कांग्रेस के कुछ विधायकों ने दलबदल की कोशिश की थी, लेकिन उनके ग्रुप में ही मतभेद होने के चलते प्लान फेल हो गया था। हालांकि उसके कुछ सप्ताह बाद से ही माइकल लोबो और दिगंबर कामत एक बार फिर से विधायकों को अपने साथ लाने की कोशिश में जुट गए थे। हाल ही में माइकल लोबो दिल्ली आए थे और गोवा पहुंचने पर कहा था कि वह महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में हिस्सा लेने गए थे। हालांकि उन्हें दिल्ली में कांग्रेस के प्रोटेस्ट के दौरान नहीं देखा गया था। इसके अलावा कामत को लेकर भी जानकारी सामने आई थी कि वह दिल्ली गए थे।
कामत और लोबो पर पहले से ही कांग्रेस को था शक
बता दें कि कांग्रेस पहले ही कामत और लोबो पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए स्पीकर से उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग कर चुकी है। कांग्रेस की याचिका फिलहाल स्पीकर के समक्ष लंबित है। बता दें कि 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा के 20 विधायक हैं, जो बहुमत से एक कम है। ऐसे में पार्टी को लगता है कि कांग्रेस के विधायकों को साथ लेकर वह अपनी सरकार को मजबूती दे सकती है। भाजपा को अभी 3 निर्दलीय और 5 महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायकों का भी समर्थन हासिल है। कांग्रेस के कुल 11 विधायक चुने गए थे, जिनमें से 8 विधायक यदि टूटते हैं तो फिर दलबदल कानून भी लागू नहीं होगा क्योंकि टूटने वालों की संख्या दो तिहाई से ज्यादा है।
गोवा में लंबा है दलबदल का इतिहास, 12 साल में देखे थे 13 सीएम



