राजधानी में आज नहीं कल निकलेगी झांकी,मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला..

रायपुर: राजधानी में गणेश उत्सव विसर्जन के दौरान आज रात में निकलने वाली झांकियां का दर्शन और विसर्जन आज के लिए टाल दिया गया है। बारिश के चलते झांकियां गीली हो गई है और इसके चलते खतरा बढ़ गया है। प्रशासन के साथ हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। समितियों के पदाधिकारियों ने आज कलेक्टर डॉ भूरे के साथ मिलकर और पुलिस प्रशासन से बात करके यह फैसला किया है जिसके बाद आज रात को निकलने वाली झांकियों पर रोक लगा दी गई हैं।सूत्रों के मुताबिक आज बरसात का भी मौसम है अगर बरसात हुई तो ऐसे में झांकियों में लाइट और साज-सज्जा की व्यवस्था नहीं हो पाएगी। इससे झांकियों की रौनक भी कम होगी साथ ही करंट और इत्यादि से होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना भी बनी रहेगी। झांकी निकालने वाली समितियों ने यह तर्क दिया कि बारिश के चलते झांकियां गीली हो गई है और इसके चलते खतरा बढ़ गया है। राजनांदगांव वगैरह से भी जो झांकियां आई है वह भी इसी तरह की समस्या से जूझ रही है। संभवत झांकियां अब कल रात को ही निकलेंगी और विसर्जित होंगी।

Related Articles

Back to top button