FEATURED

सात करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय में घोटाला, एनएसयूआई ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात; दहेज में दिया ये सामान

एनएसयूआई ने आज सोमवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में निर्माणाधीन बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर में करीब सात करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाते हुए अनोखे अंदाज़ में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए “भ्रष्टाचार की बारात” निकाली। ये बारात प्रशासनिक भवन से शुरू होकर गेट तक निकली।

 

एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरुद्ध तीखा व्यंग्य रहा।  पाल ने कहा कि यह भ्रष्टाचार केवल आर्थिक नहीं बल्कि शैक्षणिक नैतिकता पर भी हमला है। विश्वविद्यालय जैसे पवित्र संस्थान में जब भ्रष्टाचार खुलकर नाचता है, तब छात्र चुप नहीं रह सकते। हमने ‘भ्रष्टाचार की बारात’ निकालकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि अब एनएसयूआई इस लूट की शादी में शरीक नहीं, बल्कि इसके खात्मे की लड़ाई में आगे है। अगर कुलपति को तुरंत बर्खास्त नहीं किया गया और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।

 

एनएसयूआई के गंभीर आरोप:

  1. बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर के निर्माण में ठेके और भुगतान में भारी अनियमितता।
  2. कार्य को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराने के बजाय निजी तौर पर, नॉन-एसओआर दरों पर मनमाना भुगतान।
  3. निर्माण कार्य अभी भी अधूरा, बावजूद अनुमानित लागत से करोड़ों रुपये अधिक भुगतान।
  4. विश्वविद्यालय की विभिन्न खरीद प्रक्रियाओं में 30–40% तक कमीशन की वसूली का आरोप
  1. कुलपति और ठेकेदारों के बीच संदिग्ध संबंध और मिलीभगत की आशंका।

 

एनएसयूआई की मांगें:

  • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।
  • बायोटेक इनक्यूबेशन सेंटर निर्माण समेत विश्वविद्यालय की सभी खरीदी प्रक्रिया की उच्चस्तरीय, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए
  • दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

हुए बारात में शामिल
बारात प्रदर्शन में प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, उत्तर विधानसभा अध्यक्ष अनुज शुक्ला, वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे, गावेश साहू ,शुभम शर्मा ,रजत ठाकुर,अंकित बंजारे, ओझ पांडे,हिमांशु तांडी , आलोक खरे, विनय साहू अभिषेक ,असलान शेख,  तिरुपति राव ,खुशांत मांजरे, यश देवांगन ,ऐश्वर्य कोसले,वीनू जांघेल आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button