प्रांतीय अधिवेशन को लेकर कुर्मी समाज की बैठक कल
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के कुर्मियों को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए कुर्मी संझा और छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रीय समाज का प्रांतीय अधिवेशन महासमुंद में आयोजित किया जाना है। इस सिलसिले में 11 सितंबर रविवार को दोपहर एक बजे छत्तीसगढ़ स्कूल में बैठक रखी गई है। बैठक में छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू कुर्मी समाज के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर, दुर्ग सांसद विजय बघेल व युवा कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर के अध्यक्ष राजेश वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि कुर्मी संझा और छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मी क्षत्रीय समाज का प्रांतीय अधिवेशन प्रतिवर्ष राज्य के भिन्न-भिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाता है। इस साल यह कार्यक्रम महासमुंद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी में समाज के सेवनलाल चंद्राकर, दाउलाल चंद्राकर, केशव चंद्राकर, डा रश्मि चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, कृष्णा चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, अमर चंद्राकर, चमन चंद्राकर, मगन चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, चुड़ामणी चंद्राकर, अमन चंद्राकर, राजू चंद्राकर, ईश्वर चंद्राकर, धर्मेंद्र चंद्राकर, शंकरलाल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सुरेखा चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, तारा चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, पुष्पा चंद्राकर, शशि चंद्राकर आदि लोग जुटे हुए हैं।



