छत्तीसगढ़

रायगढ़ सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 2 युवकों की मौत

रायगढ़। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 कसैया डीपा के पास धरमजयगढ़ रोड की तरफ से आ रही ट्रक से बाइक आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर सवार दो युवकों घरघोड़ा के कसैया डीपा पारा के रहने वाले देवाराम चौहान उम्र 18 वर्ष और करण चौहान उम्र 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। हादसे में जान गवाने वाले युवकों का नाम है।

Related Articles

Back to top button