भाजपा का सदन के बाहर हंगामा, सोरेन बोले- सब्जी-राशन खरीदना सुना था, BJP विधायक खरीद रही

झारखंड में एक दिन के विशेष सत्र की कार्यवाही जारी है। सदन में विश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है। जिसपर चर्चा जारी है। सोरेन सरकार आज सदन में विश्वासमत प्रस्ताव पेश करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने सभी विधायकों को खुद बस में लेकर विधानसभा पहुंचे। ये सभी विधायक रविवार को छत्तीसगढ़ से रांची आए हैं।

सदन के बाहर भाजपा ने विधायकों ने छत्तीसगढ़ जाने और दुमका हत्याकांड को लेकर हंगामा किया। सदन में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा- इन लोगों ने ज्यादातर राज्यों में गृहयुद्ध के हालात बना दिए हैं।

सोरेन ने कहा- भाजपा राज्यों में गृहयुद्ध के हालात बना रही
सदन में हेमंत सोरेन ने कहा- विपक्ष ने तंत्र को खत्म कर दिया है सिर्फ लोक बचा है। लोकतंत्र को बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। बीजेपी देश के आधे राज्यों में गृह युद्ध की स्थिति बना रही है। कपड़ा, सब्जी और राशन को खरीदना सुना था, बीजेपी विधायक खरीद रही है।

मुस्लिम तुष्टिकरण में सरकार जुटी है- नीलकंठ सिंह

सदन में बीजेपी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा- ना ही कोर्ट की ओर से, ना ही राज्यपाल ने बहुमत साबित करने को कहा, फिर सरकार विश्वासमत क्यों लाना चाहती है। बीते दिनों से सीएम विधायकों को लेकर जिस तरह से घूम रहे हैं। उससे लगता है कि उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में लगी है। राज्य की बेटियों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

इधर बीजेपी विधायक सीपी सिंह सदन में सीएम के व्यवहार पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सीएम ने सदन में प्रवेश के साथ ही बीजेपी पर हमला बोल दिया। साथ ही कहा कि मैं खुद भी स्पीकर रह चुका हूं, ऐसे में कोई विधानसभा अध्यक्ष गलत करेंगे तो मैं चुप नहीं बैठूंगा।

Related Articles

Back to top button