20 फीट गहरे नाले में गिरा युवक

जयपुर. के सी-स्कीम में 20 फीट गहरे नाले में रविवार सुबह एक युवक गिर गया। नाले में युवक के गिरने की सूचना पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम की मदद से रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला। जिसे एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि सी-स्कीम स्थित ऑटी कैफे के पास नाले में सुबह करीब 7 बजे अचानक एक व्यक्ति गिर गया। 20 फीट गहरे नाले में गिरने से तेज धमाके की आवाज आई। धमाके की आवाज सुनकर नाले में देखा तो एक युवक गिरा दिखाई दिया। नाले में गिरने से वह बेहोश हो गया। नाले में बेहोश हालत में युवक के पड़े होने का पता चलने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को सूचना देकर बुलाया। सिविल डिफेंस टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद नाले से बाहर निकाला। जिसकी पहचान शांति नगर हटवाड़ा रोड निवासी गुरुशरण सिंह (40) के रूप में हुई। नाले में गिरने से चोटिल होने पर उसे एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल भिजवाया गया।

Related Articles

Back to top button