भारत ने पाकिस्तान को 182 रन का लक्ष्य दिया, पुराने रंग में लौटे कोहली, 60 रन बनाए

एशिया कप 2022 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान के सामने इस मैच में अब जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की। इन दोनों बल्लेबाजों ने 28-28 रनों की पारी खेली। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विराट ने मैच में 44 गेंद 60 रनों की पारी खेली। इस टूर्नामेंट में विराट का लगातार दूसरा अर्धशतक था।

Related Articles

Back to top button