बीजेपी ने AAP सरकार को बताया भ्रष्टाचार का ट्विन टॉवर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सियासी पारा इन दिनों हाई है। वजह है नई आबकारी नीति को लेकर उठा विवाद। शराब नीति में गड़बड़ी की जांच के बीच बीजेपी लगातार आप पर हमलावर है। इसी कड़ी में बीजेपी नेताओं ने एक बार फिर मंगलवार को दिल्ली की आप सरकार को घेरा। दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष मनोजत तिवारी और शहजाद पूनावाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार का ट्विन टॉवर कह डाला। मनोज तिवारी ने कहा कि, केजरीवाल सरकार राजधानी के बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि, दिल्ली में स्कूलों के लिए सेमी परमानेंट स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। यह अल्पावधि के लिए बनाया गया है। इस तरह की संरचना कमजोर है, जिससे स्कूली बच्चों को खतरा है।



