छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ी फिल्म “गले लग जा मोर जान” का टीजर लॉन्च, 14 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मेघा तिवारी रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है। बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म “गले लग जा मोर जान” का भावनात्मक टीजर कल बिलासपुर के एक निजी होटल में लॉन्च किया गया। यह फिल्म एक पारिवारिक एवं रोमांटिक कहानी पर आधारित होगी, जो दर्शकों को एक नए अंदाज में मनोरंजन प्रदान करेगी।

 

श्री राम फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता रामनाथ साहू हैं। फिल्म के टीजर से यह स्पष्ट हो रहा है कि इसमें प्रेम, भावनाओं और पारिवारिक मूल्यों का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। फिल्म में शालिनी विश्वकर्मा और रियाज खान मुख्य किरदारों में नजर आएंगे, जो अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी जोड़ी और अभिनय इस फिल्म को और भी खास बनाने वाले हैं।

 

यह फिल्म वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) के खास मौके पर सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी, जिससे प्रेम और रोमांस के इस खास दिन को और भी यादगार बनाया जा सके। दर्शक इस फिल्म का टीजर नयन फिल्म प्रोडक्शन के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और कहानी को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि “गले लग जा मोर जान” छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Related Articles

Back to top button