पंजाब और हरियाणा दौरे पर पीएम मोदी, देश को मिलेंगे 2 आधुनिक अस्पताल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को हरियाणा और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। दोनों राज्यों में पीएम मोदी 2 आधुनिक अस्पतालों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल और मुल्लांपुर, चंडीगढ़ में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री पहले अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर में मोहाली जाएंगे और साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले के मुल्लांपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर खुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। खासतौर पर पंजाब के पिछले दौरे के समय जो कुछ हुआ, उसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सावधानी बरत रही हैं।

प्रधानमंत्री सुबह फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आधुनिक चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा। अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा किया जाएगा। करीब सवा करोड़ की अनुमानित लागत से यह अस्पताल बनाया गया है। 6000 करोड़ के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 2600 बेड होंगे। अस्पताल फरीदाबाद और पूरे एनसीआर क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा।

PM in Punjab

प्रधानमंत्री दोपहर 2:15 बजे मुल्लांपुर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पंजाब और पड़ोसी राज्यों के निवासियों को विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल प्रदान करने के प्रयास में टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा 660 करोड़ की लागत से यह अस्पताल बनवाया गया है।

Related Articles

Back to top button