भिलाई: कार और ट्रक में भिड़ंत: 2 छात्र की मौत, एक गंभीर अस्पताल में भर्ती, नाश्ता करने निकले थे 3 दोस्त

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों छात्र कार में सवार होकर राजनांदगांव की ओर जा रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उसके बाद विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से भिड़ंत हो गई। ट्रक की स्पीड भी अधिक थी, इसलिए कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को सूचना दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया। 
 
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई से कार सवार छात्र राजनांदगांव की ओर किसी ढाबे में नाश्ता करने जा रहे थे। नेहरू नगर के आगे चौहान एंपोरियम के पास कार नेशनल हाइवे में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और उसके बाद विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद कार सड़क से नीचे जा गिरी। इस घटना में कार में सवार 2 छात्रों सौरभ यादव और समीर कुजूर की मौत हो गई, जबकि एक छात्र एम. कामेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे 2 छात्रों के शव को मशक्कत के बाद निकाला गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
दुर्ग शहर एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे 2 युवकों के शव को बाहर निकाला गया। घायल एम. कामेश को अस्पताल भिजवाया गया। सौरभ यादव सुराना कॉलेज दुर्ग में पढ़ाई करता था। वहीं समीर कुजूर रांची का रहने वाला था। सेंट थॉमस कॉलेज रूआबंधा में BCA की पढ़ाई करता था। घायल छात्र एम कामेश कोरबा का रहने वाला वह सेंट थॉमस कॉलेज में बीकॉम की पढ़ाई करता है। कार को सौरभ से चल रहा था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भिजवाया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button