भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला, दीपक चाहर ने दिलाई शुरुआती सफलता


नई दिल्ली. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है और भारत ने जिम्बाब्वे के समाने जीत के लिए 290 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 289 रन बनाए हैं। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 7 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। इनोसेंट काया छह रन बनाकर आउट हो गए। इस समय ताकुदज़्वानाशे कैटानो और सीन विलियम्स क्रीज पर मौजूद है।
केएल राहुल और शिखर धवन की सलामी जोड़ी मैदान पर आई, दोनों खिलाड़ियों ने भारत को सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 79 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई। केएल राहुल के रूप में भारत को पहला झटका 63 के स्कोर पर लगा। भारतीय कप्तान 46 गेंदों पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनको एवंस ने बोल्ड किया। धवन का साथ देने अब शुभमन गिल आए।
भारत को दूसरा झटका उपकप्तान शिखर धवन के रूप में लगा, जो 68 गेंदों में 40 रन बनाकर ब्रैड एवांस की गेंद पर सीन विलियम्स के हाथों कैच आउट हुए। उनके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 140 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। ईशान किशन अर्धशतक बनाकर रन आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद शुभमन गिल ने 82 गेंदों पर 12 चाैकों की मदद से वनडे में अपना पहला शतक पूरा किया। भारत ने पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट पर 289 रनों का स्कोर बनाया है। शुभमन गिल ने 130 रनों की शतकीय पारी खेली। गिल ने 97 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्का लगाया। जिम्बाब्वे में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का यह बेस्ट स्कोर है। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 10 ओवर में 54 रन देकर पहली बार 5 विकेट चटकाए।
05.10 PM : जिम्बाब्वे ने 7 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। इनोसेंट काया छह रन बनाकर आउट हो गए। इस समय ताकुदज़्वानाशे कैटानो और सीन विलियम्स क्रीज पर मौजूद है।
05.00 PM : जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो गई है। ताकुदज़्वानाशे कैटानो, इनोसेंट काया की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। मेजबान टीम ने बिना किसी नुकसान के तीन रन बना लिए हैं।
04.25 PM : भारत ने पूरे 50 ओवर खेलने के बाद 8 विकेट पर 289 रनों का स्कोर बनाया है। शुभमन गिल ने 130 रनों की शतकीय पारी खेली। गिल ने 97 गेंदों पर 15 चौके और एक छक्का लगाया। जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 10 ओवर में 54 रन देकर पहली बार 5 विकेट चटकाए।
04.10 PM : भारत ने 47 ओवर में 5 विकेट पर 264 रन बना लिए हैं।
04.00 PM : भारत ने संजू सैमसन के रूप में पांचवां विकेट खाो दिया है। सैमसन ने 15 रनों का याेगदान दिया।
03.48 PM : शुभमन गिल ने 82 गेंदों पर 12 चाैकों की मदद से वनडे में अपना पहला शतक पूरा कर लिया है। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 242 रन है।
03.45 PM : भारत को 43 ओवर में एक के बाद एक दो झटके लग चुके हैं। पहले ईशान किशन अर्धशतक बनाकर रन आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद दीपक हुडा भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 227 रन है।
03.36 PM : ईशान किशन ने छह चौकों की मदद से वनडे में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 24 ओवर में दो विकेट पर 224 रन बना लिए हैं।
03.24 PM : शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत 200 के करीब पहुंच चुका है।
03.08 PM भारतीय टीम को शुभमन गिल और ईशान किशन ने अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों के बीच अब तक 98 रन की साझेदारी हो चुकी है।
2.58PM: भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 51 गेंदों में 6 चौकों की मदद से अपना सीरीज का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वे इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर भी बन गए हैं।
2.48PM: भारत ने 30 ओवर में 130 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल ने भारत के रनों की रफ्तार को बढ़ाने का काम किया है। वे 41 गेंदों में 42 रन बना चुके हैं।
2:33 PM: भारत की आधी पारी समाप्त हो गई है। 25 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन है।
2:20PM: भारत का दूसरा विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा, जो 40 रन बना सके। अब क्रीज पर शुभमन गिल का साथ देने ईशान किशन आए हैं। किशन के लिए ये अहम मुकाबला है।
2:10PM: भारत को आखिरी वनडे मैच में धीमी शुरुआत मिली है। 20 ओवर में टीम 4 रन प्रति ओवर की गति से भी रन नबीं बना सकी। टीम ने एक विकेट खोकर कुल 77 रन बनाए।
2:02PM: सिकंदर रजा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, धवन को अभी तक उन्होंने हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है। दो ओवर में रजा ने मात्र दो ही रन खर्च किए हैं।
1:48PM: केएल राहुल हुए आउट! 15वें ओवर की आखिरी गेंद राहुल के बैट का अंदरूनी किनारा लेकर विकेट पर जा लगी। इसी के साथ भारत को पहला झटका 63 के स्कोर पर लगा। राहुल 46 गेंदों पर 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
1:48 PM: छक्का! केएल राहुल ने लगाया भारतीय पारी का पहला छक्का, 15वां ओवर लेकर आए एवंस की चौथी शॉट पिच गेंद पर राहुल ने स्क्वायर लेग की दिशा में 6 रन बटोरे।
1:39 PM: अर्धशतकीय साझेदारी! धवन और राहुल के बीच 79 गेंदों पर 50 रन की साझेदारी पूरी हो गई है। धवन 28 और राहुल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
1:30 PM: केएल राहुल ने लगाया चौका! राहुल ने 27वीं गेंद पर पहली बाउंड्री लगायी है। वह अब 16 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
1:28 PM: पहला पावरप्ले भारत के नाम रहा, धवन और राहुल ने इस दौरान कुल 41 रन जोड़े। धवन 25 तो राहुल 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
1:23 PM: 9वां ओवर लेकर आए नगरावा की 5वीं गेंद पर धवन ने अपर कट शॉट लगाते हुए स्लिप के ऊपर से चौका लगाया। धवन की पारी का यह चौथा चौका है और वह 25 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
1:20 PM: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 32 रन है। धवन 21 और राहुल 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पिछले पांच ओवर से कोई बाउंड्री नहीं आई है और इस दौरान टीम इंडिया ने मात्र 14 ही रन बटोरे हैं।
1:14 PM: 7वां ओवर लेकर आए न्याउची की पांचवी गेंद पर धवन कट शॉट मारने के प्रयास में गेंद फील्डर के हाथ में मार बैठे, मगर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ने उनका कैच छोड़कर जीवनदान दिया। धवन झटपटाते हुए से दिखाई दे रहे हैं।
1:09 PM: शुरुआती 2 ओवर में तीन चौके खाने के बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ में सुधार कर भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कसी है। धवन 15 और केएल राहुल 6 रन बनाकर क्रीज पर।
12:58 PM: नगरावा ने तीसरे ओवर से खर्च किए मात्र दो रन। राहुल 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। आज भारतीय कप्तान ज्यादा से ज्यादा समय क्रीज पर बिताना चाहेंगे।
12:52 PM: धवन ने लगाया तीसरा चौका! पारी का दूसरा ओवर लेकर आए न्याउची ने चौथी गेंद धवन के पैरों पर डाली और भारतीय बल्लेबाज ने इसका फायदा उठाते हुए लेग साइड में चौका लगा दिया। धवन दूसरे ओवर के बाद 13 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं, वहीं राहुल 1 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
12:49 PM: चौका! पांचवी गेंद पर धवन ने इस बार कवर्स की दिशा में बटोरे चार रन। भारत की शानदार शुरुआत, पहले ओवर से आए 8 रन।
12:47 PM: चौका! नगरावा की दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने प्वाइंट के बगल से चौका लगाकर भारत और अपना खाता खोला। धवन इस समय शानदार टच में दिखाई दे रहे हैं।
12:45 PM: शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करने केएल राहुल उतर चुके हैं। आज भारतीय कप्तान की नजरें एशिया कप से पहले बड़ा स्कोर करने पर होगी।
12:33 PM: केएल राहुल ने बैटिंग यूनिट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि राहुल त्रिपाठी और ऋतुराज गायकवाड़ को डेब्यू के लिए और इंतजार करना होगा।
12:17 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन, केएल राहुल (C), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन (WK), अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, अवेश खान
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ताकुदज़्वानाशे कैटानो, इनोसेंट काया, टोनी मुनयोंगा, रेजिस चकबवा (w/c), सिकंदर रज़ा, सीन विलियम्स, रेयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, रिचर्ड नगारवा
12:15 PM: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। केएल राहुल ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। दीपक चाहर और आवेश खान को जगह मिली है।
12:00 PM: 15 मिनट बाद दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। मैच भारतीय समयानुसार 12 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।
11:45 AM: पहले वनडे में मैच विनिंग परफॉर्मेंस देने वाले दीपक चाहर को पिछले मुकाबले में आराम दिया गाय था। आज एक बार फिर वह प्लेइंग इलेवन में दिख सकते हैं। उनके अलावा आवेश खान को भी मौका मिल सकता है।
11:35 AM: भारत की संभावित प्लेइंग XI – शिखर धवन/ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, शुभमन गिल, ईशान किशन/राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल/शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर/दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज/आवेश खान
11:30 AM: नमस्कार! भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे वनडे के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।



