बस्तर सांसद दीपक बैज जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर में उर्वरक एवं रसायन कमेटी की बैठक में हुए शामिल

जगदलपुर ।बस्तर सांसद दीपक बैज गत दिवस सपरिवार लोकसभा के स्टेंडिंग कमेटी के टूर में शामिल होने जम्मू काश्मीर के श्रीनगर पहुंचे।
जहां पहुंचने के तत्पश्चात आज सांसद श्री दीपक बैज श्रीनगर में होने वाले उर्वरक एवं रसायन पर गठित माननीय संसदीय स्थायी समिति की बैठक में शामिल हुए।



