मारेंगा बाईपास निर्माण हेतु 5 दिवसीय पंचायती हस्ताक्षर अभियान के तहत पहला ही दिन मिला बिलोरी सरपंच का समर्थन बने सड़क जल्द मारेंगा बाईपास जाग लोक निर्माण विभाग :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

  • जल्द से जल्द लोक निर्माण विभाग जारी करे सड़क बनाना वो भी ठेकेदार से रिकवरी कर नहीं तो होगा उग्र आंदोलन जारी है अदालत जाने की प्रक्रिया – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी

मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री नरेंद्र भवानी ने लोक निर्माण द्वारा बनाये गए पूर्व में आड़ावाल मारेंगा बाईपास सड़क में हुए करोडो की घोटाले की जांच एवं ठेकेदार से रिकवरी कर जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने का काम शुरू करने को लेकर आज से लगभग एक हफ्ता पहले लोक निर्माण विभाग के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से मिल ज्ञापन पार्टी के सदस्यों के साथ जाके दिए थे बावजूद लचर विभाग जो अपने कामो से प्रचलित है कोई जवाब नहीं आया मानो छत्तीसगढ़ कांग्रेस के राज में कोई लोकतंत्र जैसा शब्द ही नहीं बचा हो, ठीक इसी का प्रकार का कार्य भी लोकनिर्माण विभाग जगदलपुर बस्तर में कर रही है, यह उनका भाग है जो भी करना है करे किन्तु जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कमर बंद चुकी है नया सड़क निर्माण दोषियों को सजा ठेकेदार से रिकवरी, इसी के तहत

आज दिनांक 13 तारीख को बाई पास सड़क से सते पंचायतो में हस्ताक्षर अभियान चला ग्रामीणों का समर्थन ले रहे है और सरपंचो सहित कोतवाल और पंचो का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है, लगभग 5 दिवसीय यह हस्ताक्षर अभियान का समर्थन कार्य जारी रहेगा ताकि विभाग पे दबाव बन सके और वे लोग कुछ कार्यवाही हेतु नींद से जाग सके, और यह समर्थन पत्र का कॉपी भी हमें अदालत में उपयोगी साबित होगा, हस्ताक्षर अभियान समाप्त होने के बाद आंदोलन और उग्र होता जाएगा

हस्ताक्षर अभियान में शामिल :- नरेंद्र भवानी बस्तर जिलाध्यक्ष, श्री वेंकट राव, श्री तरुण सेन, श्री सूर्यपाल शर्मा, श्री अशोक कश्यप सही आदि शामिल रहे

Related Articles

Back to top button