युवाओं के हक़ पर प्रशासन की चुप्पी बर्दाश्त नहीं – पंचायत सचिव भर्ती तत्काल शुरू करो-हेमंत कश्यप

जगदलपुर।आज युवा कांग्रेस, बस्तर के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आदिवासी नेता हेमंत कश्यप के नेतृत्व में कलेक्टर बस्तर एवं जिला पंचायत सीईओ, जगदलपुर को पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता देने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया।*

 

ज्ञापन में प्रशासन की लापरवाही को उजागर करते हुए बताया गया कि बस्तर जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव के सैकड़ों पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। जबकि पड़ोसी जिले कांकेर एवं बीजापुर में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन बस्तर के युवाओं के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है।*

 

आज हालात यह हैं कि एक पंचायत सचिव 2 से 3 पंचायतों का बोझ उठाने को मजबूर है, जिसके कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम जनता को छोटे-छोटे कामों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।*

 

यह सीधा-सीधा बस्तर के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है!

 

बस्तर जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में हजारों शिक्षित बेरोजगार युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदकर बैठा है।

 

युवा कांग्रेस, बस्तर ने प्रशासन के सामने स्पष्ट मांग रखी—

 

तत्काल पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए

 

स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाए

 

भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो आदिवासी क्षेत्र के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

 

ज्ञापन प्राप्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं जिला पंचायत अधीक्षक साहू जी ने शीघ्र भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने का आश्वासन दिया,लेकिन अब युवा कांग्रेस सिर्फ आश्वासन नहीं,जमीन पर कार्रवाई चाहती है।

 

चेतावनी:

 

यदि शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो युवा कांग्रेस बस्तर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। युवा अब चुप नहीं बैठेगा — हक़ लेकर रहेगा!*

 

इस दौरान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—

 

हेमंत कश्यप,संजय,थानेश, भागवत, चंद्रशेखर,खिरेंद्र,रुपलाल, वैभव, मनीष, गिरधर,कृष्णा, एकादशी, रामचंद्र, जगमोहन,अनुज, रुपेश.

Related Articles

Back to top button