सुनो रायपुर’ 15 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक साइबर अपराध के विरुद्ध रायपुर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान


रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में स्थित बीपी पुजारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज रायपुर पुलिस के द्वारा बढ़ रहे साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक जागरूकता अभियान की क्लास लगाई गई जिसमें बच्चों को बढ़ रहे साइबर क्राइम के बारे में बताया तथा उसको रोकने के लिए भी क्या किया जाए उसके उपाय भी रायपुर पुलिस के द्वारा बच्चों को समझाया गया जैसे लोन एप की झांसी में ना आए बाद में आपको वह ब्लैकमेल कर सकते हैं अनजान नंबर से आए लिंक को क्लिक ना करें आपका फोन हैक हो सकता है किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपनी निजी जानकारी जैसे आधार कार्ड नंबर पैन कार्ड नंबर एटीएम ओटीपी आदि साझा ना करें ध्यान रखिए क्यूआर कोड पर स्कैन केवल पेमेंट करने वाले के लिए होता है पेमेंट मांगने के लिए नहीं यूपीआई से पेमेंट रिसीव करते वक्त पिन इंटर ना करें साइबरहब अपराध अथवा ठगी का शिकार होने की स्थिति में तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा रायपुर पुलिस साइबर सेल 0771 4 247 109 पर व्हाट्सएप करें कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने बच्चों से अपील की कि वह साइबर क्राइम के बारे में खुद भी जागरूक हो और अपने आसपास के लोगों को भी साइबर क्राइम के बारे में जागरूक करें इस जागरूकता अभियान को साइकिल की तरह एक से दो दो से चार चार से छह इस तरह का चलाने के लिए बच्चों से अपील की जागरूकता अभियान के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्कूल की प्राचार्य अंजू सूट सब इंस्पेक्टर कोमल भूषण पटेल एसआई भोला चंद्राकर रीडर दीपक पटेल आरक्षक राजेश सिंह भामू नेताम ठीक उपस्थित थे



