युवराज के हाथों में आरजेडी, लालू यादव से ज्यादा तेजस्वी की पसंद के बनेंगे मंत्री

पटना. बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की महागठबंधन सरकार में किस पार्टी से कितने नेता मंत्री बनेंगे, यह लगभग तय हो चुका है। मंगलवार, 16 अगस्त, को नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा। कैबिनेट में आरजेडी की हिस्सेदारी अधिक होगी। माना जा रहा है कि आरजेडी कोटे से बनने वाले मंत्रियों की लिस्ट तेजस्वी यादव के मनमुताबिक ही होगी। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव भी यही चाहते हैं कि तेजस्वी अपनी पसंद से मंत्री चुनें, जिनके साथ वो सरकार और पार्टी चलाना चाहते हैं।
बता दें कि रविवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी कोर टीम के साथ भावी सरकार के स्वरूप को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें साबित करना है कि यह जनता की सरकार है। जनता के विश्वास पर हमें खड़ा भी उतरना है। उन्होंने परसेप्शन के स्तर पर भी काम करने की जरुरत बतायी। तेजस्वी ने कहा कि विकास और कल्याणकारी कार्यों को लेकर किसी स्तर पर कोई समझौता नहीं होगा। वंचितों-शोषितों और पीड़ितों की पूरी सहभागिता महागठबंधन सरकार में होगी। इसके पहले उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी मुलाकात की।
आरजेडी ये बन सकते हैं मंत्री
तेजप्रताप यादव, आलोक मेहता, कुमार सर्वजीत, समीर महासेठ, अनिता देवी, ललित यादव, ऋषि कुमार, सुरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर, कार्तिक कुमार, सुधाकर सिंह, शमीम अहमद, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन। आलोक मेहता स्पीकर भी हो सकते हैं।



