रायपुर: कबीर नगर इलाके में एक ट्रक चालक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

रायपुर। कबीर नगर इलाके में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद आरोपी हत्यारे फरार है, जिनकी तलाष पुलिस कर रही है। मृतक दीपक साहू एक ट्रक ड्रायवर था।

जानकारी के मुताबिक, कबीर नगर के सोंनडोगरी इलाके में दीपक साहू के उपर दो अज्ञात बाइक सवारों ने चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुये इस हमले में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी कबीर नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button