उल्टा तिरंगा पर राजनीति : भाजपा विधायक अजय चंद्राकर का CM भूपेश बघेल पर हमला, पूछा- क्या छत्तीसगढ़ में दो कानून हैं?

के बीच सियासत चल रही है। पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, राजनांदगांव की महापौर उल्टा झंडा पकड़ी हैं। ऐसे ही मुद्दे पर धमतरी के भाजपा जिलाध्यक्ष पर गैर जमानती (Non-bailable) धारा लगी है। क्या आपकी पुलिस राजनांदगांव के महापौर के ऊपर भी यही कार्यवाही करेगी? आप तो “विश्व इतिहास” के सबसे न्याय प्रिय राजा हैं! इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधायक के साथ कोतवाली थाने में खूब हंगामा भी किया।

अजय चंद्राकर ने सीएम भूपेश बघेल से कहा कि आप बहुत विद्वान व्यक्ति हैं। कृपया बताने का कष्ट करें…। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लिए छत्तीसगढ़ में क्या दो कानून है? या राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सिर्फ धमतरी के कांग्रेसी करते हैं, बाकी प्रदेश (राजनांदगांव) के कांग्रेसी सम्मान नहीं करते…? उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की पुलिस यदि महापौर के ऊपर कार्यवाही नहीं करेगी तो आप प्रदेश के नहीं सिर्फ कांग्रेस के मुख्यमंत्री माने जाएंगे और हम रामगोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में धमतरी के “पुतले” कांग्रेसियों को राजनांदगांव बंद कराने एवं पुतला दहन करने भेजेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष पर धमतरी में दर्ज है FIR 
दरअसल, 4 अगस्त को भाजपा की तिरंगा रैली के दौरान उलटा तिरंगा लेकर चलने के मामले में धमतरी के भाजपा जिलाध्यक्ष शशि पवार पर राष्ट्रध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। एक वायरल वीडियो में इस रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष को उलटा तिरंगा लेकर चलता दिखाया गया था। तिरंगे में भगवा रंग की पट्टी नीचे थी। कांग्रेसियों ने इस मुद्दे पर हंगामा मचा दिया। पीसीसी कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में धमतरी के सिटी कोतवाली में शाम को सिटी कोतवाली के सामने प्रदर्शन किया। प्रकरण दर्ज करने पर 5 अगस्त को नेशनल हाईवे जाम कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने शशि पवार के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया। एएसपी मेघा टेम्भूरकर ने कहा कि अभी विवेचना चल रही है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।

राजनांदगांव मेयर पर FIR कराने पहुंचे भाजपाई
धमतरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधायक रंजना साहू को साथ लेकर कोतवाली में खूब हंगामा किया। यह सभी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि राजनांदगांव की महापौर द्वारा उल्टा तिरंगा लेने पर FIR कराने गए थे। कुछ दिन पहले तिरंगा रैली के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ने तिरंगे को उल्टा पकड़ा था तो कांग्रेसियों ने कोतवाली में दो घंटे तक हंगामा किया था। मंगलवार को राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वे राष्ट्रीय ध्वज को कांवड़ियों के साथ हाथ में रखी नजर आ रहीं हैं। महापौर के हाथ में जो छोटा झंडा है उसमें हरा रंग ऊपर की ओर है।

Related Articles

Back to top button