महासमुंद में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर करेंगे ध्वजारोहण

महासमुन्द। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर मिनी स्टेडियम महासमंुद में ध्वजारोहण करेंगे। श्री चंद्राकर मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से आज बुधवार को जारी कर दिए गए है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। इधर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

Related Articles

Back to top button