जनता की उम्मीदों को दिलों का जज्बा बना बस्तर के समस्याओं को लेकर मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस का दिल्ली तक दस्तक दिल्ली से लौट कर ली

पत्रकार वार्ता जगदलपुर ।भारत की राजधानी दिल्ली में सरकार के जिम्मेदार केंद्रीय मंत्रियों एवं अधिकारियों से मुलाकात एवं उनके समक्ष बस्तर के विकास एवं आम जनता से जुड़ी बुनियादी विकास और आवश्यकता के साथ जनसमस्याओं को सफलता पूर्वक रखने के बाद बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व में दिल्ली से जगदलपुर लौटने वाले प्रतिनिधि मंडल ने नवनीत चांद के नेतृत्व में स्थानीय नयापारा पत्रकार भवन में पत्रकार वार्ता लेते हुए जानकारी दी कि प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली जाकर वहां केंद्रीय मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की एवं उनके समक्ष संबंधित विषयों पर बातचीत कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।पत्रकार वार्ता में प्रतिनिधि मंडल के साथ श्री नवनीत चांद ने बताया है स्वास्थ्य सेवाओं के साथ एयर कनेक्टिविटी विस्तार एवं पासपोर्ट कार्यालय कि राष्ट्रीय आ रहे अड़चन एवं लगातार कार्य सेवा को बनाए रखने को लेकर उनके नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बारी- बारी से केंद्रीय मंत्रियों एवं संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की है जहां प्रतिनिधि मंडल की सकारात्मक बातचीत हुई और संबंधित विषय को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस कड़ी में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भारती प्रवीण प्रधान जी से स्वास्थ्य संबंधी 9 बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा गया इसी तरह एयर कनेक्टिविटी को लेकर माननीय श्री ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया जी को जगदलपुर से दिल्ली, बेंगलुरु ,विशाखापट्टनम हवाई सेवा विस्तार को लेकर ज्ञापन सौंपा गया एवं चित्र विदेश मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय पासपोर्ट कार्यालय के प्रभारी लेफ्टिनेंट माननीय श्री अशोक कुमार जी वह भारतीय डाक विभाग के श्री महाप्रबंधक प्रणव कुमार जी से मुलाकात कर उन्हें बस्तर में पासपोर्ट कार्यालय के उद्घाटन में आ रही समस्या एवं पासपोर्ट कार्य सेवा को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। श्री नवनीत चांद ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जिस तरह से जनता के आम एवं बुनियादी सुविधाओं एवं उनके समस्याओं से लेकर बस्तर के सर्वांगीण एवं संपूर्ण विकास को लेकर अपना कार्य को लेकर मुस्तैदी से शहर से गांव तक लगी है उसके बाद आम जनता उम्मीदों एवं अपेक्षा के साथ मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेश की ओर देख रही है जनता के इसी उम्मीदों और अपेक्षा को अपना दायित्व समझ कर हमने एक प्रतिनिधि मंडल बनाया और बस्तर की बात, बस्तर की आम जनता की बात और हमेशा की तरह बस्तर के सर्वांगीण जन हितेषी मुद्दों को लेकर हम दिल्ली गए और वहां विधिवत बस्तर के इन मुद्दों को जिम्मेदार लोगों के सामने के सामने रखने हमारी प्रतिनिधि मंडल को सफलता भी मिली जिस सफलता का श्रेय मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेश बस्तर की जनता को देती है । उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य बस्तर की जनता और बस्तर का विकास सबसे ऊपर है भले ही जनता के चुने जनप्रतिनिधी , जनता से वोट पाकर सत्ता पर बैठे जिम्मेदार नेता बस्तर के मुद्दों को छोड़कर केवल दिखाऊ राजनीति करें जनता को दिखाने दिल्ली में अपना राजनीति चमकाये भले ही बस्तर हित मुद्दों को लेकर विपक्षी पार्टी केवल बयानबाजी में उलझी रहे और जनता को भरमाती रहे पर मुक्तिमोर्चा के साथ उनके नेतृत्व में बस्तर के मुद्दों को लेकर जनता कांग्रेस ने हमेशा मुद्दों को ना केवल उठाया है बल्कि उसके लिए सड़क की लड़ाई से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक बस्तर हित विकास की यह लड़ाई जारी रहेगी यह दिल्ली दौरा हमारे इसी इरादे का एक उदाहरण भी समझा जा सकता है।दिल्ली जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भरत कश्यप,जिला उपध्यक्ष नीलांबर सेठिया,मुक्ति मोर्चा युवा विंग जगदलपुर शहर महामंत्री डैनिश राज शामिल थे।



