रायपुर में आज 166 मरीज़ सहित छत्तीसगढ़ मिले 1842 नए मरीज़, 13 संक्रमितों की मौत

Report manpreet singh
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।स्वस्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज 1842 मामलों की पुष्टि हुई है
वहीं, आज 1285 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है और 13 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। मिले कुल 1842 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 219404 हो गई है।
इनमें से 196896 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 19817 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।प्रदेश में 2691 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।



