दिल्ली नगर निगम महापौर के चुनाव से पहले सदन में ज़बरदस्त हंगामा

नयी दिल्ली .  दिल्ली नगर निगम के महापौर के चुनाव से पहले निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में ज़ब्रदस्त हंगामा हुआ जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
निगम में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने सबसे पहले उपराज्यपाल की तरफ़ से नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए एक सदस्य का नाम पुकारा जिसके बाद आम आदमी पार्टी के सबसे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि यह प्रक्रिया ग़लत है। श्री गोयल ने कहा कि सबसे पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए उसके बाद सदन में ज़ोरदार हंगामा शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। सदन की कार्यवाही के बाद भी दोनों दलों की और से हंगामा जारी है।
उल्लेखनीय है कि निगम के 250 वार्डों में हुए चुनाव में आप ने 15 साल से दिल्ली नगर निगम में बनी भाजपा को हराकर 134 वार्डों में जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा को 104 वार्ड में जीत मिली थी। इस बार कांग्रेस के नौ पार्षद जीतकर आए हैं।

Related Articles

Back to top button