खेल

भारत ने श्रीलंका को 41 रनो से हराया, एशिया कप के फाइनल मे बनाई जगह

भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के अपने सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को 41 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 213 रनों पर आउट हो गई। श्रीलंका की पारी 172 रनों पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए।मथीशा पथिराना को कुलदीप यादव, आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से शिकस्त देते हुए एशिया कप के फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है!! कुलदीप यादव ने अपने वनडे करियर का 150वां विकेट हासिल किया| कसुन राजिथा शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे|

Related Articles

Back to top button