बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से की आज मुलाकात

जगदलपुर:- बस्तर लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद महेश कश्यप ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाक़ात की है। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र के कई विषयो को ले कर केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है।
इस दौरान बस्तर सांसद ने उन्हें पत्र सौपकर अनेको बस्तर संसदीय क्षेत्र की प्रमुख सड़क सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया है।
1.दंतेवाड़ा जिले में आवश्यक रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर का विषय,
2.जगदलपुर से रायपुर मार्ग को 4 लेन बनाने हेतु,
3.रायपुर से विशाखापत्तनम भारतमाला रोड निर्माणधीन है,इस हेतु जगदलपुर से एक लिंक रोड प्रदान करने हेतु,
4.बीजापुर से गढ़चिरौली हो कर महाराष्ट्र को जोड़ने वाली सड़क को अतिशीघ्र पूर्ण करने ।
5. पट्टनम सव बारेगुढा रोड लंबाई 12 की.मी. मट्टीमरका में इंद्रावती नदी पुल स्वीकृत कर महाराष्ट्र को जोड़ने।
6.राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 जो कि बस्तर को दक्षिण राज्य को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे जगदलपुर से कोंटा पर डामरीकरण करने l
लगातार बस्तर की प्रमुख मुद्दों को ले कर दिल्ली में सम्बंधित मंत्रियों को अवगत कराने का कार्य सांसद महेश कश्यप के द्वारा किया जा रहा हैl



