छत्तीसगढ़ में आज मिले 518 कोरोना मरीज

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सोमवार को 11 हजार 371 सैंपलों की जांच में 518 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं. प्रदेश के 25 जिलों से 518 कोरोना संक्रमित मिले है. सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले है. प्रदेश में आज 1 की मौत कोरोना से हुई है. प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज की संख्या 3,481 है।

Related Articles

Back to top button