स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुज्य सिन्धी पंचायत की एक अपील

जगदलपुर – श्री पुज्य सिंधी पंचायत की अपील है, हमारा तिरंगा हमें एक सूत्र में बांधता है हर घर तिरंगा* अभियान हमारे देश की विविधता और उसकी एकता को अनुभव करने का अभियान है। आइये 13 से 15 अगस्त तक इस 75वे वर्ष में अमृत महोत्सव अभियान का हिस्सा बन कर उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करें, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली।भारत सरकार वर्ष 2022 को आजादी के 75वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है तथा इस अवसर पर ध्वज संहिता में संशोधन कर हर घर तिरंगा नामक एक कार्यक्रम संपूर्ण भारत में आयोजित किया जा रहा है।* *श्री पुज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी ने बताया कि इस सुअवसर पर अपने सिन्धु भवन में समाज सदस्यों एवम आप सभी की गरिमामई उपस्थिति में आगामी 15 अगस्त को ध्वजारोहण कर लोकतंत्र के इस पावन पर्व को मनाएंगे.**पूज्य पंचायत सचिव मनीष मूलचंदानी ने जानकारी दी , समाज सदस्यों के परिवार में, जिन छात्र छात्राओं को क्लास 10 वीं एवं 12 वीं में 70% से ऊपर अंक मिले हैं, और जिन्होंने देवनागरी लिपि (सिंधी पढ़ाई) में उत्तीर्ण हुवे है, उनका 15 अगस्त को प्रतिभा सम्मान करने का निर्णय लिया गया हैं.

Related Articles

Back to top button