झारखंड के 3 विधायकों को कांग्रेस ने किया सस्पेंड,कल कैश के साथ हुए थे गिरफ्तार

कांग्रेस पार्टी ने भारी नकदी के साथ पकड़े गए अपने तीनों विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। झारखंड कांग्रेस के महासचिव और प्रभारी अविनाश पांडे ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि बीते शनिवार को कांग्रेस के तीन विधायक जामताड़ा से इरफान अंसारी, खिजरी से राजेश कच्छप और कोलेबिरा से नमन बिक्सल को भारी कैश के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button