एशिया की सबसे अमीर महिला बनी सावित्री जिंदल , चीन की अरबपति से छिना तमगा

भारत की सावित्री जिंदल अब एशिया की सबसे अमीर महिला हैं। सावित्री जिंदल ने चीन की यांग हुईयन को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है। यांग हुईयन, पिछले पांच सालों से एशिया की सबसे अमीर महिला रही हैं। वह चीन के सबसे बड़े रियल एस्टेट डेवलपर कंट्री गार्डन होल्डिंग्स को नियंत्रित करती हैं। हालांकि, चीन में रियल एस्टेट कंपनियों पर सरकार के शिकंजे का असर यांग हुईयान की दौलत पर भी दिखा है। 

किसकी कितनी दौलत: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक यांग हुईयान की दौलत पिछले साल के लगभग 24 बिलियन डॉलर से गिरकर अब 11 बिलियन डॉलर पर आ गई है। जिंदल समूह की मुखिया सावित्री जिंदल की दौलत 11.3 बिलियन डॉलर है। 72 साल की सावित्री की दौलत सिर्फ 2 वर्षों में 12 बिलियन डॉलर बढ़ी है। 

फोर्ब्स के अनुसार, उन्हें पिछले कुछ वर्षों से सबसे अमीर भारतीय महिला माना जाता है। भारत की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में उनके बाद किरण मजूमदार और कृष्णा गोदरेज हैं।

बता दें कि साल 2005 में सावित्री जिंदल के पति और जिंदल समूह के संस्थापक ओम प्रकाश जिंदल की मौत हो गई थी। इसके बाद सावित्री जिंदल ने अपने पति का कारोबार संभाला। सावित्री जिंदल जिंदल समूह को आगे ले जा रही हैं और यहां तक कि आम आदमी की हर संभव मदद कर रही हैं। 

Related Articles

Back to top button