अपनाएं ये घरेलू तरीके, डेंगू- मलेलिया से खुद को रखना है सुरक्षित तो भगाने होंगे मच्छर,

नई दिल्ली:- बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ जाती हैं। ऐसे में मच्छर भगाने के लिए ज्यादातर लोग कॉइल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको इसे यूज करने से बचना चाहिए। इसमें मौजूद केमिकल आपकी सेहतर पर बुरा असर छोड़ सकते हैं। खासतौर पर बच्चों के कमरे में इसे जलाने से बचना चाहिए। यहां हम कुछ घरेलू तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं।

1) कपूर और नीम का तेल 

मच्छर भगाने के लिए कपूर और नीम का तेल दोनों ही अच्छे हैं। कपूर का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे जलाएं और कुछ देर के लिए कमरे में छोड़ दें। इसके धूएं और तेज गंध से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। आप चाहें को पूरे दिन कपूरदानी पर कपूर और लौंग जला सकते हैं। इसके अलावा नीम का तेल इस्तेमाल करने के लिए नारियल का तेल और नीम तेल को बराबर मात्रा में लें। इस तेल को अपने शरीर पर लगा लें। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे लगाने के कई घंटों बाद तक मच्छर आपसे दूर रहेंगे। 

3) लहसुन 

मच्छरों को भगाने के लिए ये भी बेहतीन तरीक है। लहसुन की खुशबू से मच्छर आपके आसपास नहीं आते हैं। इसके लिए लहसुन की कली को या फिर इसके पेस्ट को पानी में उबाल लें और फिर इसके पानी को हर कोने में छिड़क दें। 

4) लौंग और नींबू

यह भी एक बेहतरीन तरीका है। इसके लिए नींबू के दो टुकड़े करें और फिर इसमें कुछ लौंग को फसा दें। अब नींबू के टुकड़ों को घर में रख दें। ये काफी पुराना और सिंपल नुस्खा है जो मच्छरों से बचनें में आपकी मदद करेगा।

Related Articles

Back to top button