छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, पूर्व विधायक विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को छह साल के लिए किया निष्कासित…

रायपुर। विधानसभा चुनाव में हार बाद से ही पार्टी में रार देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने पार्टी के वरिष्ठजनों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई संगीन आरोप लगाए थे। आज विनय जयसवाल के निवास में 15 पूर्व विधायकों की बैठक की गई है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल बढ़ गई है। वहीं इसी दौरान बड़ी खबर सामने आ रही है कि छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय जायसवाल और बृहस्पत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

बता दें कि इसके पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से को लेकर एक बड़ी खबर आई थी, जिसके अनुसार कांग्रेस के 15 पूर्व विधायकों ने एक गोपनीय बैठक की है। इस का आयोजन पूर्व विधायक डॉ विनय जायसवाल के निवास में किया गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायकों ने कहा कि वे कांग्रेस की सर्वे एजेंसी के खिलाफ FIR कराएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए कंपनियों ने सर्वे किया था। इसी सर्वे के आधार पर हमारी टिकट कटी थी।

Related Articles

Back to top button