Vicky Kaushal की पत्नी Katrina Kaif को, Hrithik Roshan इस नाम से बुलाते हैं

साल 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस को ‘मजदूर’ बताया. आपको बता दें कि दोनों ने साथ में ‘बैंग बैंग’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में काम किया है. साल 2019 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ऋतिक (Hrithik Roshan) ने कैटरीना (Katrina Kaif) की तारीफ की और कहा कि कैटरीना एक मजदूर की तरह काम करती हैं.
कैटरीना को मजदूर बताया
ऋतिक रोशन ने कहा था, ‘ये कुछ ऐसा है जो मैंने हमेशा कैटरीना से कहा है, जिसे वो अपमान के रूप में लेती है. लेकिन मेरा मतलब तारीफ करना होता है. मैं कैटरीना को मजदूर मानता हूं, वो एक मजदूर है. वो उन सबसे अच्छे मजदूरों और श्रमिकों में से एक है जिनसे मैं अब तक मिला हूं.’ इसके बाद ऋतिक ने कहा कि कैटरीना हॉट और खूबसूरत दिखती हैं लेकिन अंदर से वो एक मजदूर हैं. ऋतिक ने कहा कि कैटरीना बहुत मेहनती है इसी वजह से उनके साथ काम करना काफी आसान है.
कैटरीना कैफ का बर्थडे वीक
अपना 39वां जन्मदिन मनाने के लिए कैटरीना कैफ अपने पति और दोस्तों के साथ मालदीव गई थीं. विक्की कौशल, सनी कौशल, शरवरी वाघ, इलियाना डिक्रूज, मिनी माथुर, कबीर खान, इसाबेला कैफ भी उनके बर्थडे सेलिब्रेशन का हिस्सा बने. कैटरीना ने अपने वेकेशन से सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. खैर, आपको बता दें कि कैटरीना ने दिसबंर 2021 में राजस्थान में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शादी की थी.
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्में
इन दिनों कैटरीना कैफ अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं. ये फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी अहम भूमिका में हैं. इसके अलावा वो जल्द ‘टाइगर 3’ में एक बार फिर सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी. फिल्म में इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में होंगे. साथ ही फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ भी कैटरीना की झोली में है जिसमें कैटरीना आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करेंगी.



