असम के बाद हरियाणा में भी NDA उम्मीदवार को दिया वोट

देश के 15 वेन राष्ट्रपति के लिए आज वोटिंग सम्पन्न हो गई । इस बार मुकाबला NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच है। विपक्ष अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है खासकर कांग्रेस जो इसके जरिए अपनी आगे की रणनीति तैयार करने की योजना बना रही है। ऐसा लगता है कि इसमें कांग्रेस के अपने विधायक ही उसके साथ नहीं है। असम और ओडिशा के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस के एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है। पहले ही असम से AIUDF ने दावा किया था कि कांग्रेस के 20 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। यदि ऐसा हुआ है तो यशवंत सिन्हा के लिए जीत और दूर होती दिखाई दे रही है।
हरियाणा के कांग्रेस विधायक ने की क्रॉस वोटिंग
हरियाणा कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से वोट किया है। उन्होंने उस उम्मीदवार को वोट दिया है जिसकी गवाही उनके मन ने दी और उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट है। इससे पहले राज्यसभा के लिए हुए चुनाव में भी उन्होंने क्रॉस वोटिंग की थी।
ओडिशा में भी क्रॉस वोटिंग
यही नहीं, ओडिशा कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने भी पार्टी से अलग हटकर NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। खुद उन्होंने ही इसका खुलासा किया है।
20 से अधिक कांग्रेस विधायकों ने की ‘क्रॉस वोटिंग’
हद तो तब देखने को मिली जब असम से AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने ये दावा कर दिया कि कांग्रेस के एक दो नहीं बल्कि 20 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। उन्होंने कहा कि ‘रविवार को कांग्रेस ने एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें केवल 2-3 विधायक ही पहुंचे थे। इसी से स्पष्ट है कि यहाँ क्रॉस वोटिंग हुई है।’
एक तरफ कांग्रेस यशवंत सिन्हा को जीत दिलाने के लिए अन्य विपक्षी दलों के साथ जोर लगा रही है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के अपने विधायक ही उसके साथ नहीं हैं। पहले ही शिवसेना और जेएमएम द्वारा NDA उम्मीदवार को समर्थन दिए जाने से उसकी किरकिरी हो रही थी अब विधायकों ने भी कांग्रेस की लुटिया डुबोने का काम किया है।



