कवर्धा में ट्रक और पिकअप में टक्कर,एक की मौत 17 घायल

कवर्धा।कवर्धा में जोरदार सड़क हादसा हुआ है। सरकरी धान से लोड ट्रक और पीकअप में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 17-18 लोग घायल हो गए है। वहीं एक महिला की मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस बल पहुंची हुई है। सभी घायलों को बोड़ला स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव के पास की है। थाना प्रभारी विकास बघेल ने बतया कि, सुबह करीब 10ः30 बजे सरकारी धान से लोड ट्रक और ग्रामीणों को ले रही पीकअप में भिडंत हो गई। हादसे मंे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं 17-18 लोग घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी ग्रामीण मध्यप्रदेश के गढ़ी थाना क्षेत्र के साल्हेवारा गाँव के रहने वाले है।
छट्ठी कार्यक्रम हो शामिल होने पहुंचे थे ग्रामीण
ये सभी लोग कवर्धा जिले के बहनाखोदरा गाँव में एक छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जब सभी पिकअप से वापस लौट रहे थे तभी ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। घायलों में बच्चे भी शामिल है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची हुुई है और मामले की जांच कर रही है।



