भाजपा ने CM ममता बनर्जी को बताया आदिवासी विरोधी

18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच सीधी टक्कर है. इधर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पोस्टर वॉर शुरू हो चुकी है. भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आदिवासी विरोधी बताया और पोस्टर जारी किया.
बंगाल भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला किया और उनके खिलाफ पोस्टर जारी किया. पोस्टर में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आदिवासी विरोधी बताया. पोस्टर में NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और PM को भी दिखाया गया है. बंगाल भाजपा ने पोस्टर में ममता बनर्जी पर हमला करते हुए लिखा, ममता बनर्जी आदिवासी जन-जाति संप्रदाय के उम्मीदवार को समर्थन न करके प्रार्थी को समर्थन कर रही हैं और आदिवासी समाज के करीब आने में हिचकिचा रही हैं. जबकि पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पोस्टर में लिखा, भाजपा ने एक आदिवासी जनजाति महिला को देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए मनोनित करके देश के समस्त आदिवासी जनजाति संप्रदाय को सम्मानित किया है. जो गर्व की बात है.



