सुरमई शाम को स्वर संगीत ग्रुप का हुआ दीपावली मिलन 

 

 

जगदलपुर. गीत, संगीत सहित सामाजिक कार्यों में संलग्न स्वर संगीत ग्रुप द्वारा मंगलवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा एक दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए गीतों की मनोरम प्रस्तुतियां दी.

शहर के चंपा बाग में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक के बाद एक गीत मनोरम गीतों की झड़ी लगा दी. इस संबंध में ग्रुप की सचिव श्रीमती कमल झज्ज, उपाध्यक्ष संग्राम सिंह राणा एवं कार्यक्रम निर्देशक अफजल अली ने बताया कि स्वर संगीत ग्रुप सिर्फ गीत-संगीत से ही जुड़ा हुआ नहीं है बल्कि विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है. ग्रुप के प्रत्येक सदस्य संगठित होकर सभी कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में हमेशा तत्पर रहते हैं. विशिष्ट अवसरों पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है कोरोना संकट के दौर में भी स्वर संगीत ग्रुप द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसका लोगों ने काफी प्रशंसा भी की. से ध्यान में रखते हुए ही ग्रुप द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने सुरमई गीतों से सजा दिया. इस अवसर पर दीप्ति पांडेय,सुशील मौर्य,कमल झज्ज,राजेन्द्र झज्ज,सहदेव नाग,संग्राम सिंह राणा,अफजल अली,अजीता शिव प्रकाश एवं शिव प्रकाश सीजी आभा सामदेकर,समीर जैन,रेशमा,सी.जी प्रकाश,दीपक वाधवानी,दीपक राव,अभय सामदेकर,जगदीश कुंतल,सविता सिंह,बरखा,शेख मस्तान,ममता राणा,दिव्यराज सिंह राणा,शिवानी सामदेकर,नेमी जैन,रजनेश देवांगन,दिव्यानी सिंह,मेहदी पांडेय,गुंजन जैन सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

……

Related Articles

Back to top button