बड़ा ऐलान, रोजगार और व्यापार को लेकर अगले साल होगा महोत्सव – सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली की जनता के लिए बड़ा किया हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगले साल दिल्ली में एक महीने तक चलने वाला विश्वस्तरीय दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। खास बात यह है कि ये फेस्टिव रोजगार, व्यापार के साथ अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस ऐलान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सूचना दी थी कि आज 12 बजे वह दिल्लीवालों के लिए बड़ा ऐलान करेंगे। उन्होंने दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल को लेकर अहम जानकारी दी। इसके साथ ही ये भी बताया कि किस तरह ये युवाओं के लिए खास मौका है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, युवाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या रोजगार है। ऐसे में उनकी समस्या के समाधान और व्यापारियों को व्यापार में अधिक लाभ के साथ-साथ राजधानी की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के मकसद से एक विश्वस्तरीय दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली को प्रजेंट करने का मौका
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अब तक देश में इस तरह का शॉपिंग को लेकर महोत्सव आयोजित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली को प्रजेंट करने का एक खास मौका होगा।

30 दिन चलेगी दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल
सीएम केजरीवाल ने बताया कि, दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल अगले वर्ष यानी 28 जनवरी 2023 से 26 फरवरी 2023 तक पूरे 30 दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल की हाईलाइट्स
– देश और दुनिया से आएंगे टॉप आर्टिस्ट को आमंत्रित किया जाएगा
– 30 दिन के दौरान 200 कंसर्ट्स आयोजित किए जाएंगे
– स्पेशल ओपनिंग और स्पेशल क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, इसमें भी जाने माने कलाकार हिस्सा लेंगे
– फेस्टिवल के दौरान स्पेशल Food बॉक्स लगाए जाएंगे, जिसमें दिल्ली और देशभर के नामी रेस्त्रां शामिल होंगे
– पूरी दिल्ली को बाजारों की तरह सजाया जाएगा
– हेवी डिस्काउंट दिये जाएंगे
– आध्यत्म, गेमिंग, टेक्नोलॉजी, वेलनेस हेल्थ सबपर प्रदर्शनी होगी।

अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट
सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को इससे बड़ा बूस्ट मिलेगा। राजधानी के व्यापारियों के लिए भी ये एक बहुत बड़ा मौका होगा।

इसके साथ ही इससे हजारों रोजगार पैदा होंगे। दिल्ली के सीएम बोले कि यह ऐसा फेस्टिवल होगा, जिससें दिल्ली के लोग व्यापारी, सरकार सब मिलकर एक पार्टनर के रूप में काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि, दिल्ली वाले इसकी मेजबानी की तैयारी शुरू करें और बाहर वाले अगले साल 30 दिनों के बीच यहां आने के लिए अभी से टिकट बुक करवा लें।

Related Articles

Back to top button