रायपुर में आज 199 मरीज़ सहित छत्तीसगढ़ मिले 1721 नए मरीज़, 15 संक्रमितों की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 1721 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 15 लोगों की मौत की खबर है। मृत लोगों में साल्हेमा (रायगढ़) का 3 माह का बालक भी है। इस पूरे कोरोना काल में संभवतः यह पहला मामला है कि कोरोना से इतनी कम उम्र के किसी अबोध बालक की जान गई। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हजार 561 है।

आज दुर्ग में 123, राजनांदगांव में 105, बालोद में 63, बेमेतरा में 37, कवर्धा में 30, रायपुर में 199, धमतरी में 49, बलौदाबाजार में 56, महासमुन्द में 31, गरियाबंद में 7, बिलासपुर में 102, रायगढ़ में 238, कोरबा में 171, जांजगीर चाम्पा में 196, मुंगेली में 32, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 6, सरगुजा में 50, कोरिया में 23, सूरजपुर में 23, बलरामपुर में 9, जशपुर में 20, बस्तर में 17, कोंडागांव में 21, दंतेवाड़ा में 40, सुकमा में 11, कांकेर में 27, नारायणपुर में 3, बीजापुर में 21 एवं अन्य राज्य से 11 मरीज मिले।

Related Articles

Back to top button