24 घंटे में कोरोना के 13,086 नए मामले, 24 की मौत

नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने अधिकारियों को कोरोना के नए वेरिएंट XE को लेकर निगरानी और सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं और औषधियों की उपलब्धता की लगातार समीक्षा करने को कहा है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण

देश में अभी तक कुल संक्रमणों की संख्या 5,25,223 मामले सामने आई है। इनमें से सबसे ज्यादा 1,47,943 महाराष्ट्र में दर्ज किए गए है। वहीं केरल के 70,048, कर्नाटक के 40,120, तमिलनाडु के 38,026, दिल्ली के 26,272, यूपी के 23,541 और पश्चिम बंगाल के 21,225 लोग थे।

दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 86.44 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 4,51,312 नमूनों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई। दैनिक संक्रमण दर 2.90 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 3.81 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button