छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला के साथ निर्भया जैसी वारदात, आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर- चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के पोड़ीभाठा गांव में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद निर्भया जैसी वारदात की घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में एक निगरानी शुदा बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश घर को खुला देखकर वहां घुसा जहां महिला अकेली सोई हुई मिली। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने और घर के बाहर आकर चिल्लाने पर उसके बाल को पकड़कर घर अंदर खींचकर ले गया और फर्श पर पटक दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लोहे के तवे में लगे लकड़ी से गुप्तांग पर वार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपित ने उसके गले को पहले हाथ से फिर पैर से दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी विजय अग्रवाल ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ीभाठा के वार्ड 2 निवासी मंजू मानिकपुरी (55) के पति की करीब तीन साल पहले मौत हो गई थी। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। महिला घर में अकेली रहती थी और दूसरों के घरों में काम करती थी। रविवार की सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे। वहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केंवट टीम के साथ पहुंचे। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले। उसकी नाक से खून निकल रहा था। गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका थी कि महिला की हत्या करने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया होगा।

फारेंसिक और डाग स्कवायट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाया। शव का पीएम कराया गया जिसमें डाक्टर के द्वारा शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म करने एवं उसके गुप्तांग में चोंट लगने से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने एवं गले व सीने की हड्डी टूटने तथा फेफड़े फटने से महिला कि मृत्यु होने की पुष्टि की। पुलिस ने धारा 459, 302, 376 के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। मामला दुष्कर्म कर हत्या जैसे गंभीर अपराध होने एवं प्रकरण की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और मुआयना कर निर्देश दिए। अज्ञात आरोपित की पतासाजी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच टीम द्वारा मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के दौरान पोड़ीभाठा निवासी फरार निगरानी बदमाश सूरज भोई मोहल्ले में आकर शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिस पर उसने बताया कि पोड़ीभाठा में रात्रि में घूम रहा था इसी दौरान घर के सामने वाली गली में स्थित एक घर का दरवाजा खुला हुआ दिखाई दिया जहां महिला अकेली सोई थी। उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश किया।

महिला के विरोध करने और घर के बाहर आकर चिल्लाने पर उसके बाल को पकड़कर घर अंदर खींचकर ले गया और फर्श पर पटक दिया और लोहे के तवे में लगे लकड़ी के मुठ से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया। इसके बाद महिला छटपटाने व चिल्लाने लगी। जिस पर महिला के सीने में चढ़कर गर्दन को अपने दोनों हाथ से दबाया फिर भी महिला के छटपटाने पर उसके गले को अपने पैर से दबा दिया जिससे महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद महिला के हाथ में पहने चांदी के 4 नग चुड़ी को निकाल के ले गया था। आरोपित की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे के तवा एवं 4 नग चांदी के चूडी को आरोपित के घर से बरामद किया। प्रकरण में धारा 397 जोड़ा गया।आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button