बस्तर के किसानों हो रही खाद की किल्लत कालाबजारी पर नवपदस्थ बस्तर कलेक्टर से मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की मुलाकात -मुक्ति मोर्चा/जनता कांग्रेस जे

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष..नवनीत चांद के नेतृव में बस्तर जिला प्रशासन को बस्तर के किसानों को हो रही खाद की किल्लत के निदान व खुले बाजार में धल्ले से हो रही कालाबजारी पर लगाम लगाने एवं 4 सूत्रीय मांगो को लेकर मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौपा। तो वही, मुक्ति मोर्चा के मुख्य सयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद. ने खाद की किल्लत को देखते हुए कलेक्टर से बस्तर के किसानों के हित में चर्चा करते हुए खाद की किल्लत को दूर करने निवेदन किया है।और कहा की ,जिले में रबी फसल के बाद खरीफ फसल में भी खाद की किल्लत किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।. सरकारी सोसायटियों में किसानों (Farmers) को खाद (Fertilizers) यूरिया डीएपी फोटोस आदि खाद नहीं मिल रहा है।*

नवनीत चांद .ने कहा, जब बाजार में व्यापारियों को खाद कंपनी दे रही है। बराबर व्यापारियों को खाद मिल रहा है,। तो सरकार को क्यों नहीं ? आखिर सरकार को खाद नहीं मिलने के क्या कारण है ? सोसाइटी में खाद उपलब्ध कराने में राज्य की कांग्रेस सरकार आखिर नाकाम क्यों है ? जनता जानना चाहती है? कहीं ऐसा तो नहीं 40% परसेंट खाद सरकार अपने पास सोसाइटी में उपलब्ध कराने के लिए रखी हुई है और 60% परसेंट खाद व्यापारियों को उपलब्ध करा रही है, कहीं व्यापारियों के साथ सरकार का डील तो नहीं हो गया, इसलिए व्यापारियों के पास खाद मिल रहा है सोसाइटी में नहीं मिल रहा है अगर ऐसा राज्य सरकार ने करी है। तो किसानों के साथ इससे बड़ा धोखा और अन्याय दूसरा कोई और नहीं हो सकता यह सीधा-सीधा किसानों के साथ विश्वासघात होगा और शायद इसीलिए किसान महंगे दर पर खाद खरीदने मजबूर हो रहे हैं। इसकी जिम्मेदार राज्य की कांग्रेस सरकार है । बाजार में यूरिया और डीएपी के दाम आसमान छू रहे हैं।. इस समस्या के निदान करने के बजाय कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस की सरकार और केंद्र में भाजपा की सरकार है। जनता ने दोनों को चुना है। काम करने के लिए, इसलिए दोनों सरकारों की जिम्मेदारी बनती है कि किसानों को समय में खाद उपलब्ध कराये। फिलहाल छत्तीसगढ़ के किसानों की खरीब की फसल बिना रसायनिक खाद के होना संभव नहीं है

सरकार के संरक्षण में खाद की कालाबाजारी*

.नवनीत चांद ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,प्रदेश के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। और प्रदेश सरकार के संरक्षण में प्रदेश में डीएपी एवं यूरिया खाद की कालाबाजारी तेजी से हो रही है. किसानों के लिए रबी फसल में खाद की उचित आपूर्ति नहीं कर पाने के बाद अब खरीब फसल में भी किसानों को खाद की कमी की वजह से जूझना पड़ रहा है इसके लिए प्रदेश सरकार की नीति जिम्मेदार है. सरकार जल्द से जल्द सरकारी सोसाइटी में खाद उपलब्ध कराये नहीं तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे उग्र आंदोलन करेगी जिसके जिम्मेदार स्वयं शासन प्रशासन होंगे इस दौरान मुक्ति मोर्चा व जनता कांग्रेस जे के पदाधिकारियों के रूप में ….जिलाध्यक्ष भरत कश्यप, उपाध्यक्ष निलाम्बर सेठिया, जगदलपुर ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष अजय बघेल,शहर महिला अध्यक्ष शोभा गंडोत्रा, शहर युवा अध्यक्ष किशन सरकार, गुरूमीत कौर, अर्चना तिलक ,मंगीराम बेंजाम,निलाम्बर भद्रे, मितेश बिसाई, नरपति बघेल,गीता भारती, सुमति दास,सावन मण्डावी, रामेश्वर बघेल, नरेंद्र कश्यप, कमल बघेल,मनीष भुषण,संदीप,बलीराम,धनीराम,सोनू बघेल,लक्की राव, इमरान,सोनल,सन्नी,अर्चना बघेल,शिवनी नाग,साहूल,लोकेश सेठिया,मुड़ा कश्यप ,नवीन मसीह,आदि उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button