बंगाल चुनाव तक नही टिक पाएगी बिहार सरकार-भूपेश बघेल

रायपुर। बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के शपथ ग्रहण करने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बंगाल चुनाव तक बिहार की सरकार टिक पाएगा यह कहना मुश्किल है क्योंकि उसे अभी विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में यह साबित करना कि उसके पास सरकार बनाने के लिए पूरे विधायक है की नही।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बिहार में अभी जो भाजपा की सरकार बनी है वो कब तक टिकेगी यह कहना मुश्किल है क्योंकि सुशील मोदी जैसे इतने अनुभवी नेता को हटाकर और दो जूनियरों को डिप्टी सीएम बनाया जाना इसके पीछे छिपे राज को बयां कर रही है। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने जब बिहार गया था तो वहां यही चर्चा थी कि बंगाल चुनाव तक ये सरकार टिक पाएगी या नहीं।

Related Articles

Back to top button