FEATURED

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों को शीघ्र सुनिश्चित हो- पी प्रसाद राजू

 

 

 

 

पट्टा प्रदान करने,आवासीय समस्या को लेकर जनता कांग्रेस ने उठाई आवाज

 

सुकमा। सुकमा जिला में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जनता से जुड़ी मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रही है ।सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजू ने सुकमा जिले में सरकारी जमीन में 20 वर्षों से रह रहे लोगों को पट्टा प्रदान नहीं किए जाने पर कहा है कांग्रेस की सरकार भी आई और अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है परंतु सुकमा आम लोगों मे से जुड़ी समस्याओं का आज तक निराकरण नहीं हो पाया। श्री राजू ने कहा है कि सुशासन शिविर में जनता आवासीय योजना का फॉर्म भरे थे वहीं उन्हें पट्टा दिए जाने का वादा किया गया था , परंतु आज तक जरूरतमंदों की आवास की समस्या हल हुई,ना ही दो दो दशक से रह रहे ग्रामीणों को पट्टा प्रदान नहीं किया गया ।

 

श्री पी प्रसाद राजू ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों को शीघ्र ही सुनिश्चित किया जाए केवल सरकार उन्हें सपना ना दिखाएं उन्होंने कहा कि दशकों से रह रहे हैं और जी ने पट्टा प्रदान किया जाना चाहिए उन्हें पट्टा प्रदान किया जाए। हमने इस मुद्दों पर पहले भी आवाज उठाई है जरूरत पड़ी तो इस विषय पर जनता के साथ हम आगे कदम बढ़ाएंगे ।

Related Articles

Back to top button