अग्निवीरों के लिए ऐलान जारी, अब कर्नाटक सरकार ने की बड़ी घोषणा

सरकार ने शनिवार को सीएपीएफ और असम राइफल्स की भर्ती और रक्षा मंत्रालय की नौकरी में अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण की घोषणा की। जिसके बाद रक्षा मंत्री और सेवा प्रमुखों के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। उधर, बिहार में अग्निपथ स्कीम के विरोध में आज बंद बुलाया गया है। साथ ही रेलवे ने बढ़ती हिंसक घटनाओं के मद्देनजर बिहार में रात आठ बजे तक सभी ट्रेनें सस्पेंड कर दी हैं। लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की ओर से इस बंद का आह्वान किया गया है, जिसे मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी और जीतनराम मांझी के दल ‘हम’ ने भी सपोर्ट किया है।

इस बीच एहतियात के तौर पर बिहार के ज्यादातर जिलों में मोबाइल इंटरनेट को ही बंद कर दिया गया है ताकि अफवाहों को रोका जा सके। अग्निपथ स्कीम के विरोध का आज चौथा दिन है और लगातार उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में विरोध जारी है। अब इस विरोध में राजनीतिक दलों के उतरने से इसकी व्यापकता और बढ़ने की संभावना है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जदयू का हमला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने सिर्फ भाजपा को टारगेट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठा दिया। अब जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने जवाब देते हुए कहा है कि संजय जायसवाल अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। 

बिहार में जीआरपी तारेगाना में कई वाहनों को आग के हवाले किया

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देशभर में हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। बिहार में सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन चल रहा है। राज्य में आज राठ 8 बजे तक सभी ट्रेनों की आवाजाही बंद करने के ऐलान के बीच खबर है कि आंदोलनकारियों ने जीआरपी तारेगाना में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।

कुछ लोग फैला रहे भ्रांतियां, बोले राजनाथ सिंह

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा, “अग्निवीर योजना को लेकर कुछ लोगों के द्वारा भ्रांति पैदा की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत हमारी सरकार ने सबसे राय-परामर्श करने के बाद और हमारे Ex-servicemen के साथ भी चर्चा करने के बाद और एक Consensus बनने के बाद ही यह निर्णय लिया है।”

बिहार में रात 8 बजे तक नहीं चलेगी कोई ट्रेन

अग्निपथ स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखने को मिल रहा है। युवा प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशनों पर तोड़फोड़ और ट्रेनों में आगजनी कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। बिहार में शनिवार रात आठ बजे तक सभी ट्रेनें निलंबित कर दी गई हैं।

बिहार के मसौढ़ी में भारी बवाल, स्टेशन फूंका, पुलिस वालों पर पथराव

सेना में अग्निपथ योजना को लेकर बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में चौथे दिन भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया। हजारों की संख्या में तारेगना रेलवे स्टेशन पर पहुंचे उप्रदवियों ने रेलवे स्टेशन में आग लगा दी, जिसके चलते स्टेशन पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बवाल को रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस को भी हवाई फायरिंग करनी पड़ी। आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े। बावजूद इसके उपद्रवी रेलवे स्टेशन पर कब्जा जमाए हैं।

Related Articles

Back to top button