युवक- युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत, दोनों के बीच चल रहा था

राजस्थान के जयपुर के मुहाना मंडी इलाके में शनिवार को एक युवक मृत पाया गया। वहीं उसके पास ही एक युवती घायल अवस्था में मिली, जिसका उपचार के दौरान दम टूट गया। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

पुलिस के अनुसार युवक देशरात सरकारी पंप हाउस में संविदा कर्मी था और वह पंप हाउस में ही बने एक कमरे में रहता था, जहां 19 वर्षीय युवती खुशबू व उसके अभिभावक भी रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, युवक कुछ समय पहले युवती के साथ प्रेम संबंध में था और शनिवार सुबह देशराज का शव मिला जबकि खुशबू वहीं घायल अवस्था में मिली। मुहाना के थानाधिकारी हीरालाल सैनी के अनुसार युवक ने संभवत आत्महत्या की।  उन्होंने कहा, ऐसी संभावना है कि लड़की ने भी पास की पानी की टंकी से छलांग लगा दी, हालांकि अभी तथ्यात्मक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता और मामले की जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button