सोने में जबदस्त गिरावट, 2700 रुपए हुआ सस्ता, चांदी मे उछाल

नई दिल्ली. सोना और चांदी की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को (16 जून, 2022) सोने-चांदी (Gold Silver Price) के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज सोने में भारी गिरावट आई है वहीं, चांदी में चमक देखने को मिली है। आज 100 ग्राम सोना 2700 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं चांदी में 200 का उछाल आया है। आज 10 ग्राम सोना (Gold Price) गिरावट के साथ 51,440.00 रुपए है। वहीं, दूसरी तरीफ एक किलो चांदी (Silver Price) तेजी के साथ 60,000 रुपए में बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 51,440 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 60,000 रुपए में मिल रही है।

प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 47,170 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 51,440 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,150 और 24 कैरेट सोना 52,160 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,150 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 51,440 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 47,200 और 24 कैरेट 53,060 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

जानिए आपके शहर की 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत

शहर का नाम22 कैरेट सोने का भाव24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली47,17051,440
मुंबई47,15051,440
कोलकाता47,15051,440
चेन्नई47,20051,440
बेंगलुरू47,17051,440
हैदराबाद47,15051,440
जयपुर47,33051,590
लखनऊ47,33051,590
पटना47,22051,510
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 4,760 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related Articles

Back to top button