अग्निपथ योजना के विरोध में ग्वालियर में बवाल, रेलवे ट्रैक अवरुद्ध किया

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। अग्निपथ याेजना के तहत सेना भर्ती किए जाने के निर्णय काे लेकर ग्वालियर में युवाओं में आक्राेश भड़क गया है। इसके विराेध में आज युवाओं की भीड़ गाेला का मंदिर चाैराहे पर जमा हाे गई। इसके बाद शुरू हुआ उत्पात, जिसके कारण चाराें तरफ का ट्रैफिक थम गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट माेड पर आ गया है। उधर युवाओं ने यहां पर हंगामे के दाैरान सड़क पर लकड़ियां एवं कागजाें के जरिए आग लगा दी है। ऐसे में आक्राेश भड़कते देख पुलिस प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी माैके पर पहुंचकर युवाओं से बात करके हंगामा शांत करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

Agneepath Protest in Gwalior: अग्निपथ योजना के विरोध में ग्वालियर में बवाल, युवको ने किया हंगामा, रेलवे ट्रैक अवरुद्ध किया

naidunia
naidunia

उधर युवाओं का स्पष्ट कहना है कि वह पिछले दाे साल से मैदान में पसीना बहा रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि अग्निपथ याेजना के तहत भर्ती की जाएगी, यह सरासर अन्याय है। ये आंदाेलन की केवल शुरुआत है, यदि आदेश में बदलाव नहीं किया गया ताे आंदाेलन विकराल रूप धारण करेगा।

naidunia

पहले भी हाे चुका है हंगामा, पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूलेः दरअसल ग्वालियर में कुछ साल पूर्व भी सेना भर्ती के दाैरान युवा इसी प्रकार से सड़काें पर उतर आए थे। तब हंगामा मेला ग्राउंड से शुरू हुआ, फिर गाेला का मंदिर और स्टेशन बजरिया तक पहुंच गया था। इस दाैरान गुस्साए युवाओं ने कई वाहनाें काे आग लगा दी थी और जमकर ताेड़फाेड़ की गई थी।

Related Articles

Back to top button