शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत को पुलिस ने लिया हिरासत में,ड्रग्स लेने का आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई को लेकर बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, एक्ट्रेस के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के आरोप में हिरासत में लिया है. बता दें कि शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे के सिद्धांत बेटे है. वो एक्ट्रेस के बड़े भाई है.
सिद्धांत कपूर को ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है. एमजी रोड पर एक होटल में रविवार रात को एक रेव पार्टी में उनपर ड्रग्स लेने का आरोप है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बेंगलुरु पुलिस ने बताया, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को कल रात बेंगलुरु के एक होटल में एक रेव पार्टी में पुलिस छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया. वह कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है.
गौरतलब है कि शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने 2013 में शूटआउट एट वडाला से बॉलीवुड में कदम रखा था. सिद्धांत ने फिल्म शूटआउट एट वडाला, अग्ली, जज्बा, हसीना पारकर, पलटन, हैलो चार्ली और भूत- पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप जैसी फिल्मों में काम किया है. पिछली बार वो फिल्म चेहरे में नजर आए थे. हालांकि फिल्मों में उन्हें कोई कास पहचान नहीं मिली.



