विकास के दावों की खुली पोल ,बड़े किलेपाल में पीने को साफ पानी नहीं

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस नेता नवनीत ने कहा की बरसात तक व्यवस्था नहीं तो गंदा पानी लेकर अधिकारियों के सामने करेंगे प्रदर्शन

जगदलपुर। विकास के तमाम नारे और दावे में कितना दम है यह बड़े किलेपाल में शुध्द पानी पीने जैसे बुनियादी सुविधाओं को लेकर वंचित लोगों की समस्याओं को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है जहां लोग साफ पानी पीने को तरस रहे यहां पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है लोगों का जीवन झरिया का पानी पीकर गुजर रहा है। मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेश के जिलाध्यक्ष नवनीत चांद ने बड़े किलेपाल में रहने वाले लोगों की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया है उन्होंने कहा है कि अगर बरसात से पहले यहां पीने की पानी की व्यवस्था नहीं की जाती है तो इसी गंदा पानी को लेकर वे अधिकारियों तक पहुंचेंगे ।

Related Articles

Back to top button